लखीमपुर-खीरी
श्री रामजन्म भूमि आंदोलन के महानायक, पूज्यपाद संत राम विलास दास वेदांती जी महाराज को लखीमपुर में सादर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिवक्ता साथियों द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रभु श्री राम से वेदांती जी को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की गई।
यह श्रद्धांजलि सभा एकल अभियान के प्रचारक ओमप्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें आचार्य संजय मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभा में श्री रामजन्म भूमि आंदोलन में वेदांती जी महाराज के योगदान को भावपूर्ण स्मरण किया गया।
इस अवसर पर आचार्य संजय मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2008 में पूज्य वेदांती जी उनके विद्यालय पर भी आए थे तथा उन्होंने संकटा देवी मंदिर में कुछ समय प्रवास किया था। उन्होंने कहा कि राम विलास दास वेदांती जी कारसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले संतों में रहे और आज अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण उनकी अथक तपस्या और संघर्ष का ही परिणाम है। मंदिर निर्माण के पीछे उनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
श्रद्धांजलि सभा में देवव्रत पांडे, निज़ाम शुक्ला, सिद्धार्थ बाजपेई, रामसागर वर्मा, वीरेश वर्मा, अरुण सिंह सहित अनेक अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर संत वेदांती जी महाराज के श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



