लखीमपुर खीरी
शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नरेंद्र बहादुर सिंह ने शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण कर शीतलहर से बचाव के लिए की जा रही राहत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने अलावों में प्रयुक्त ईंधन की उपलब्धता, उनकी निरंतरता एवं सुरक्षा व्यवस्था की जांच की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में अलाव बुझने न पाए। उन्होंने रैन बसेरों में साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, पेयजल एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने जरूरतमंद एवं बेसहारा गरीब लोगों को कंबल व गर्म वस्त्र वितरित कर उन्हें राहत प्रदान की। उन्होंने अधिकारियों को रात्रिकालीन समय में विशेष निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि शीतलहर के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि राहत कार्यों में कोताही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



