google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ट्रक यूनियन द्वारा 35 किलोमीटर के अंदर दो टोल नाका लगाए जाने का कर रहे विरोध

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के अंतर्गत शहडोल रीवा राजमार्ग पर एम पी आर डी सी द्वारा 35 किलोमीटर के अंदर दो टोल नाका बनाए जाने के विरोध में ट्रक वाहन यूनियन द्वारा 5 अक्टूबर से टोल नाका मऊ में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है इस संबंध का ज्ञापन जिला कलेक्टर शहडोल एवं एसडीएम व्यवहारी को सौंप कर मऊ टोल नाका बंद किए जाने की मांग की जा रही है इस संबंध में ट्रक यूनियन अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि टटका से रीवा राजमार्ग का अभी पूर्ण रूप से निर्माण नहीं हुआ और एमपी आरडीसी द्वारा 35 किलोमीटर के अंदर दो-डाल नाका बनाया गया है जिसमें ट्रक वालों से अवैध पैसे की वसूली की जा रही है और ट्रक ड्राइवर के साथ गाली गलौज मारपीट की घटना आए दिन हो रही हैं इसके खिलाफ ट्रक यूनियन एकजुट होकर मऊ टोल नाका को बंद करने की मांग कर रहे हैं हालांकि अभी तक शासन प्रशासन का कोई भी अमला धरना स्थल पर नहीं पहुंच है ट्रक यूनियन अध्यक्ष की मांग है कि जल्द से जल्द टोल नाका मऊ को बंद किया जाए नहीं तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)