समाज जागरण ।
मिंटू कुमार समाज जागरण । हजारीबाग : भारत सरकार के पूर्व विदेश मंत्री , पूर्व वित्त मंत्री, हजारीबाग के पूर्व सांसद जसवंत सिंहा और उनकी धर्मपत्नी नीलिमा सिंहा ने अपने करकमलों के द्वारा हजारीबाग सदर प्रखंड अंतर्गत जगदीश पुर गांव के दोनों पैर से चलने में लाचार दिलीप सिंह जो डी वी सी चौक पर एक चाय की दुकान चला कर अपना जीवन यापन करते हैं ,उनको बैट्री से संचालित 50 हजार रूपए मूल्य का ट्राई साइकिल अपने डेमोटांड
स्थित आवास ऋषभ वाटिका में दी। इस अवसर पर उन्होंने दिलीप सिंह को शुभकामना देते हुए कहा कि भविष्य में अब आपको बहुत सारी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी इंसान को सबसे बड़ा अभिशाप उसकी शारीरिक विकलांगता होती है, जिसका दंश इन्होंने आज तक महसूस किया है।अब मैं आशा करता हूं कि अब आपको इस दंश से छुटकारा मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से हिमांशु कुमार, आशीष सिंह , प्रफुल्ल कुमार, आशुतोष सिंह, प्रहलाद सिंह, संजीव कटरियार, अरविंद सिंह, राजेंद्र प्रसाद राजा, अमर पांडे, रफीक अंसारी, पुष्पा तिर्की तथा रविंद्र राणा सहित दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।



