दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 12 अगस्त 2024 सोमवार को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर नवीनगर के प्रांगण में वंदना सभा के तहत संजय तिवारी के मुख्यातिथ्य में एवं प्रधानाचार्य विजय प्रकाश मिश्र जी की अध्यक्षता में गोस्वामी तुलसीदास जी की 527 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तुलसीदास जी, मां सरस्वती और भारत माता के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर मां सरस्वती की वन्दना की गई और मानस पाठ करते हुए मानस की चौपाई,भजन तथा तुलसीदास जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। अपने संबोधन में संजय तिवारी ने कहा कि तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस समाज का दर्पण है जिसके माध्यम से हम सभी अपने जीवन में सामाजिक समरसता ला सकते हैं।वहीं प्रधानाचार्य विजय प्रकाश मिश्र ने कहा कि तुलसीदास अपने समय के एक महान संत, महान कवि, एवं एक महान समाज सुधारक थे। उनके द्वारा रचित रामचरितमानस हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है । मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवम छात्र छात्रा उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



