देनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 31 दिसम्बर 2024 नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव के समीप से नशे की हालत मे दो शराबियों को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति नबीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के खदहा गांव निवासी सत्येंद्र सिंह के पुत्र मनोज कुमार और नबीनगर थाना क्षेत्र के बाघा डाबर गांव निवासी विजय पासवान के पुत्र मोहन पासवान है। थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि मेडिकल जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि के बाद मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । यह।कारवाई पीएसआई सुधीर कुमार एवं सशस्त्र बल द्वारा पुलिस गश्ती के दौरान किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



