संवाददाता/ विनोद कुमार सिंह दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। घोरावल क्षेत्र के शिवद्वार मंडल भाजपा का मंडल अध्यक्ष विमलेश चौबे बनाए गए। विमलेश घोरिया के मूल निवासी हैं जो एक साधारण परिवार किसान के घर से है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा किसान के लाल को शिवद्वार मंडल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। विमलेश चौबे इसके पहले मंडल महामंत्री के दायित्व पर थे। विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते हुए भाजपा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया। विमलेश चौबे को मंडल अध्यक्ष बनने के खुशी में क्षेत्र के लोगों में हर्ष की खुशी है। बधाईयां देने वाले में जिला महामंत्री अमरनाथ पटेल, सिद्ध नाथ दुबे, राजकुमार चौबे, श्रवण सिंह, संजय पाठक, सुनील चौबे, दुर्गा पाल, विवेक गिरी, सुनील तिवारी, इंद्रेश मिश्रा, प्रवीण त्रिपाठी, श्रीपति त्रिपाठी, रामजी सिंह, समस्त क्षेत्रवासी गण ने बधाई दी। विमलेश चौबे ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया कि पार्टी ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को यह मंडल अध्यक्ष का दायित्व दिया।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



