google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

News Balaghat: सर्चिंग कर रहे जवानों पर नक्सलियों ने किया फायरिंग

समाज जागरण/शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो

बालाघाट। लांजी थाना अंतर्गत डाबरी एवं मुंडा के बीच सर्चिंग कर रही पुलिस पार्टी पर नक्सलियों के अचानक फायरिंग कर दिया।जब तक पुलिस के जवान कुछ समझ पाते उससे पहले ही नक्सलियों ने फायरिंग कर ओझल हो गए।इस बीच नक्सलियों ने दो राउंड गोलियां चलाई। जब तक पुलिस पार्टी जवाबी कार्रवाई करती तब तक नक्सली पहाड़ियों का सहारा लेकर ओझल हो गए। हालांकि इस फायरिंग में किसी जवान को नुकसान नही पहुंचा है लेकिन एहतियातन जवान फूंक फूंक कर कदम आगे बढ़ा रहे हैं।घटना मंगलवार की बताई जा रही है।
घटना के बारे में एसडीओपी ने बताया कि नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से दो राउंड फायरिंग की है, ऐसी सूचना मिली है। नक्सलियों की संख्या 4 बताई गई है।

एसपी समीर सौरभ ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से लांजी के डाबरी और मुंडा के आसपास हॉक फोर्स की टीम सर्चिंग में है। शाम को नक्सलियों ने पुलिस जवानों के ऊपर फायरिंग किया। हालांकि,नक्सली किस दल के थे, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया गया कि बुधवार सुबह हॉक फोर्स की अतिरिक्त पार्टी मौके पर रवाना की गई है। वर्तमान में करीब 200 जवानों का दल जंगल में सघन सर्चिंग कर रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)