समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।”युवा शक्ति” रामचंद्र मिशन हैदराबाद स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम
आज सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एस. आर.प्लेटिनम इंग्लिश स्कूल हरहुआ में हार्टफुलनेस प्रोग्राम के तत्वाधान में प्रारंभ हुआ।
कार्यशाला का शुभारंभ स्वामीजी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया गया। इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि स्वामी जी का जन्मदिवस युवा शक्ति का जागरण दिवस है। यह हमें याद दिलाता है कि उनके विचार केवल भारत ही नहीं पूरे विश्व को आत्मा बल,चरित्र और सेवा का मार्ग दर्शाया।
उन्होंने कहा था कि हमारे महान उद्देश्य स्पष्ट हो तो महानता परिस्थितियों से नहीं हमारी सोच से जन्म लेती है। इस अवसर पर हम संकल्प ले कि युवा केवल भविष्य नहीं वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति है। आइए इस शक्ति कोआत्मबल, संस्कार और सेवा के माध्यम से इस शक्ति को सही दिशा दे। युवा जागेगा तभी देश आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर डॉ0 दीपक जायसवाल , रवि शुक्ला और अमित कुमार राय उपस्थित रहे।100 से अधिक अध्यापक व अध्यापिकाओं ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया l प्रमुख विद्यालय में मां शारदा महिला महाविद्यालय ,कैथोली बाबतपुर, राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज बैजलपट्टी हरहुआ एवं एस. आर.प्लेटिनम. इंग्लिश स्कूल हरहुआ ,शर्मीला इंटरमीडिएट कालेज पुआरी खुर्द की संस्थाएं प्रमुख रूप से प्रतिभाग किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



