समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरहुआ का दो दिवसीय राष्टीय क्वालिटी इंश्योरेंस मूल्यांकन कार्य डॉo दीपक कुमार एवम डॉo रूपेन्द्र कौर के द्वारा किया गया।
डॉ0दीपक कुमार ने अस्पताल के सभी विभाग की जाँच गहन रूप से किया। सभी विभाग मे सिस्टम से रख रखाव और रिपोटिंग तथा दवा स्टोर के सलीके से प्रयोग किये गए सिस्टम को देखकर सन्तोष व्यक्त किया। अस्पताल के सभी अधिकारी एवम कर्मचारी को ड्रेस कोट में अपना कार्य करने की सराहना की।
डॉ0रूपेन्द्र कौर ने डिलीवरी विभाग का गहन निरीक्षण किया तथा सभी मरीजों को पास जाकर देखा और सभी रोगियों से दवा एवम खाने पीने की चीजो के निःशुल्क मिलने के बारे मे जानकारी ली। सभी रोगियों को खुश देख सन्तोष व्यक्त किया।
उसके बाद डॉo कौर ने डिलिवरी विभाग का रजिस्टर एवम दवा इत्यादि की भी जाँच किया। सभी चीजे सिस्टम से मिलने पर खुश रही।
सुबह मुख्य चिकिस्या अधिकारी डॉo संदीप चौधरी ने टीम के दोनों डॉक्टरों का परिचय लिया और शुभकामनाएं दी।
प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ डॉo संतोष कुमार ने मूल्यांकन संपन्न होने के बाद डॉ0 दीपक कुमार एवम डॉ0 रूपेन्द्र कौर को माला पहना कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
अस्पताल के सभी अधिकारी एवम कर्मचारीयो का इस राष्ट्रीय क्वालिटी इंश्योरेंस कार्य मे अहम भूमिका रही।
प्रभारी हरहुआ डॉ 0संतोष कुमार ने सभी को धन्यवाद दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



