google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उपायुक्त ने किया शिविर का निरीक्षण,

सुनी ग्रामीणों की समस्या,अधिकारियों को दिए कई निर्देश

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।प्रखंड के भेलवारा पंचायत में शुक्रवार को आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया।मौके पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 1943 आवेदकों ने आवेदन दिया।जिसमें 1253 आवेदनों का मौके पर निष्पादन किया गया।मौके पर खासतौर पर पहुंचे उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया।उपायुक्त ने शिविरों में चल रहे विभिन्न सेवा-काउंटरों का जायजा लिया एवं आमजनों को योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने को ले दिए गए निर्देशों की समीक्षा की।उन्होंने प्रत्येक काउंटर पर प्राप्त आवेदनों की अद्यतन स्थिति,निष्पादन की गति एवं सेवा प्रदायगी से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि प्रणाली का भी अवलोकन किया एवं तकनीकी टीम से इसके सुचारू संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक प्राप्त आवेदन का समयबद्ध ऑनलाइन पंजीकरण,सत्यापन एवं निष्पादन सुनिश्चित किया जाए,ताकि सेवा का अधिकार अधिनियम की भावना के अनुरूप नागरिकों को समय से सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि “सेवा का अधिकार सप्ताह”का उद्देश्य जनता की पहुंच सभी सरकारी सेवाओं तक आसान, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।उन्होंने उपस्थित आमजन से भी बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा तत्काल समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।मौके पर बीडीओ अखिलेश कुमार सिंह, सीओ नित्यानंद दास,बीपीओ राजमोहन वर्मा, ममता सिंह,प्रमुख जैबून निशा, उप प्रमुख सरयु साव, मुखिया लक्ष्मी देवी,जनप्रतिनिधियों के अलावा सरकारी कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)