दार्जिलिंग: समाज जागरण: खोरीबाड़ी के दाराबक्स में निर्माणाधीन लोहे के पुल पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त का शिकार हो गया है। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए है। बताया गया है कि शनिवार की रात चार युवक एक बाइक से नक्सलबाड़ी से बुरागंज जा रहे थे।
तभी बाइक निर्माणाधीन लोहे के पुल पर लगे बैरिकेड से टकरा गई। जबकि बाइक नदी में गिर गई। घटना में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सुचना पर नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बरामद कर नक्सलबाड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन युवक की चोट गंभीर होने की वजह से उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया। नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।
दूसरी ओर रविवार को स्टेट हाईवे पर एक और सड़क दुर्घटना हुई, यह घटना खोरीबाड़ी कल्याणपुर इलाके में हुई। ज्ञात हो कि एक बाइक खोरीबाड़ी से घोषपुकुर जा रही थी और कल्याणपुर के पास स्टेट हाईवे पर अचानक अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकरा गई। घटना में दो लोग घायल हो गये. तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़े और दो घायलों को खारीबाड़ी प्राथमिक अस्पताल ले गए, एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। घायल व्यक्ति का नाम सिकचल किस्कू है, जो बिहार के कठिहार का रहने वाला है. खबर पाकर खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी.
खोरीबाड़ी में दो सड़क हादसा, एक की मौत, पाच घायल

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.