1000 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो मोटरसाइकिल को किया गया बरामद।
दैनिक समाज जागरण
राकेश कुमार मिश्रा ब्यूरो चीफ गया!
गया (बिहार) वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थानों क्षेत्रो में अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के बिक्री व भंडारण और इस कारोबार में संलिप्त तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में मुफस्सिल थाना को मिली गुप्त सूचना को वरीय पुलिस अधीक्षक सूचित किया गया जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने प्राप्त सूचना के आधार पर अनुमंडक पदाधिकारी व नगर पुलिस अधीक्षक को नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और गठित टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर गया नवादा मुख्य मार्ग के शिखर मोड़ के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तेज़ गति से एक मोटरसाइकिल व बुलेट से तीन लोगों को आते हुए देखा गया और पुलिस को देखते हुए सभी तेज गति से भागने लगे तभी पुलिस ने भागते हुए देख खदेड़ कर एक को पकड़ लिया गया वंही दूसरा बुलेट छोड़कर फरार हो गया वंही पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से एक बैग से 1000 ग्राम ब्राउन शुगर को बरामद किया गया वंही गिरफ्तार व्यक्ति के साथ पुलिस ने दो मोटरसाइकिल व एक मोबाइल को बरामद किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है!
इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बिहार के गया में गुजरात के अंकलेश्वर से लाया गया एक किलो ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। जिसकी बाजार में अनुमानित मूल्य करीब 2 करोड़ रुपए है। एसएसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के धधंधेबाज सक्रिय हैं और इसकी तस्करी में जुटे हैं। इसके बाद सिटी एसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस की कार्रवाई में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वाहनों की तलाशी का अभियान चलाया गया है। इस क्रम में एक बुलेट बाइक पर सवार तीन तस्कर पुलिस को देखकर भागने लगे, जिसमें से एक को पकड़ लिया गया।जिसके पास से एक किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। उन्होंने कहा की गिरफ्तार तस्कर का नाम विवेक कुमार है, जो बुनियादगंज थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव का रहने वाला है। एसएससी आशीष भारती ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात के अंकलेश्वर में एक ड्रग मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में पकड़ाए अभियुक्त का सहयोगी काम करता था। वहां कंपनी के द्वारा दवा के नाम पर इस तरह का अवैध मदक पदार्थ भी बनाया जा रहा था।
सूचना के बाद मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने अंकलेश्वर में छापेमारी की थी और कंपनी के ठिकाने से 513 किलोग्राम ब्राउन शुगर की बरामदगी की थी। मौके से अपराधी भी गिरफ्तार हुए थे। इस क्रम में विवेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जिसका सहयोगी जो उक्त ड्रग कंपनी में काम करता था। वह एक किलो ग्राम ब्राउन शुगर लेकर गया आया था और यहां खपाने की योजना थी।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








