सुभाष जी दैनिक समाज जागरण सहरसा
सहरसा जिला सचिव रणधीर यादव ने कहा भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी CPM के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद कामरेड सीताराम येचुरी के निधन की खबर से मर्माहत हूं। भारतीय राजनीति के धरोहर, वामपंथ एवं धर्मनिरपेक्ष राजनीति बड़े स्तंभ कामरेड येचुरी के निधन से देश में वामपंथ एवं धर्मनिरपेक्ष शक्ति को गहरा धक्का लगा है। खासकर माकपा को अपार क्षति हुई है। कामरेड सीताराम येचुरी हंसमुख चेहरे अच्छे स्वभाव एवं आपसी मिलनसार के धनी राज नेता थे। राजनीति इतिहास में ऐसे विरले पैदा होते जो सादगी और ईमानदारी के साथ पूरी जिंदगी किसान मजदूर मेहनतकशों के अधिकार की रक्षा एवं जूल्म सितम के खिलाफ मरणोपरांत संघर्ष करते रहे। लगभग एक माह से दिल्ली एम्स में भर्ती प्रिय नेता कामरेड येचुरी के निधन से निःशब्द हूं। सिर्फ यही कहूंगा बार बार कहूंगा कामरेड सीताराम येचुरी तुम बारम्बार याद आते रहोगे। पार्टी सहरसा जिला कमेटी एवं अपने ओर से नमन एवं क्रांतिकारी लाल सलाम के साथ विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



