वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
पुलिस द्वारा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में एसएसबी 41 वीं वाहिनी बी कम्पनी के साथ संयुक्त अभियान में पुलिस अधीक्षक को सूचना प्राप्त हुई कि किशनगंज जिला के गलगलिया थाना अंतर्गत ग्राम लकड़ी डिपो भटगाँव में मो. सौरभ एवं मो. के द्वारा घर में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर का खरीद-ब्रिकी किया जा रहा है। उक्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक के अनुश्रवण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, के नेतृत्व में गलगलिया थाना एवं एसएसबी 41वीं वाहिनी के साथ एक संयुक्त टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए योजनाबद्ध तरीके से गलगलिया थाना क्षेत्र के लकड़ी डिपो भटगाँव स्थित ठिकाने पर छापेमारी किया गया, इस दौरान दो व्यक्ति को पकड़ा गया, पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मो. सौरभ उर्फ सोहराब एवं मो. मुश्ताक दोनों साकिन-गलगलिया, लकड़ी डिपो, भटगाँव, थाना-गलगलिया, जिला-किशनगंज बताया और स्वीकार किया कि वह ब्राउन शुगर के गोरख धंधे में शामिल है, पुलिस द्वारा मौके से तथा गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर 11 पैकेट में 1.192 किलोग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ जिसका मार्केट वैल्यू लगभग 47 लाख 68 हजार रूपया, 83,199 भारतीय मुद्रा, 4,51,175 नेपाली मुद्रा, 09 मोबाइल फोन, 17 स्ट्रिप नाइट्राजेपाम टैबलेट, 02 वज़न मशीन तथा 60 ग्राम चाँदी जिसका मार्केट वैल्यू लगभग 11 हजार 400 सौ रूपया को बरामद किया गया, उल्लेखनीय है इस संदर्भ में गलगलिया थाना में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही हैं। संलिप्त अन्यअभियुक्त के विरूद्ध छापामारी की जा रही हैं तथा कांड का अनुसंधान जारी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



