वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के अनुपालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निरंतर सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में किशनगंज नगर क्षेत्र के रामपुर चौक के पास दिवा में वाहन चेकिंग के दौरान एक कार सवार व्यक्ति नाम मो. साबीर साकिन-गछगड़िया थाना अमौर जिला-पर्णियों के पास से नौ लाख रुपये नगद बरामद किया गया। बरामद राशि के संबंध में जब उनसे वैध कागजात / प्रमाण प्रस्तुत करने का अनुरोध किया गया, तो वे न तो कोई दस्तावेज़ दिखा सके और न ही कोई संतोषजनक उत्तर दे पाए। तत्पश्चात बरामद नगद राशि को विधिसम्मत प्रक्रिया के अंतर्गत जब्ती सूची बनाकर ज़ब्त किया गया एवं इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी, किशनगंज को सूचित किया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



