आगरा। संजय प्लेस से स्कूटी व बाइक चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 8 गाड़ियां भी बरामद की हैं। जिन दो चोरों को पकड़ा है, उनमें एक गाड़ियां चोरी करता था तो दूसरा उनके पुर्जे निकालकर बेचता था। इन दो युवकों के पास जो स्कूटी मिली वह चोरी की निकली। ऐसे में पुलिस ने जब इनसे कड़ी पूछताछ की तो इनकी निशानदेही पर चोरी की 6 स्कूटी और एक बाइक भी बरामद की। इसके अलावा इनके पास से दो नंबर प्लेट व एक पेन ड्राइव भी मिली। पूछताछ में पकड़े गए चोरों में से मुख्य चोर का नाम मुस्तकीम है जो कि वजीरपुरा का रहने वाला है। इसने पुलिस को बताया कि वह संजय प्लेस से गाड़ियां चोरी करता है और अधिकांश गाड़ियों को वह खुद कम दामों में बेच देता था। इसके अलावा कुछ गाड़ियां अपने दोस्त मैकेनिक आशु को दे देता था जो कि इनके पुर्जे निकालकर बेचता है। पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार ने बताया कि हरीपर्वत थाने में सूचना आई थी कि संजय प्लेस शू मार्केट से उनकी स्कूटी चोरी हो गई है। इस पर पुलिस वाहन चोरों की तलाश कर रही थी। गुरु का ताल फ्लाईओवर के पास दो लोगों को पुलिस ने संदेह होने पर चेकिंग के दौरान अरेस्ट किया।
प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



