google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दो ट्रैक्टर चोरी मामले का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

पंकज कुमार पाठक,समाज जागरण

●चोरी का ट्रैक्टर, होंडा सिटी कार और मोबाइल बरामद, चार आरोपी थे शामिल●

पदमा। पदमा ओपी क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से महिंद्रा 275 ट्रैक्टर चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बरकनगांगो गांव निवासी 57 वर्षीय मनी लाल महतो के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर की रात सूरजपुरा मुख्य सड़क (राष्ट्रीय राजमार्ग-20) से तथा 17 अक्टूबर की रात करर गांव से एक-एक लाल रंग का महिंद्रा 275 ट्रैक्टर चोरी हुआ था। दोनों मामलों में पदमा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।


बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधा प्रेम किशोर के निर्देश पर पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम में पुलिस अवर निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार हजरा एवं रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान मनी लाल महतो को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी का एक महिंद्रा 275 ट्रैक्टर, लाल रंग की होंडा सिटी कार और इटेल कंपनी का एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया।


पुलिस के अनुसार, दोनों घटनाओं में कुल चार आरोपी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)