दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार ) 6 सितंबर 2024 नबीनगर थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए पीएसआई सुधीर कुमार एवम सशस्त्र बल ने थाना क्षेत्र के रघुनाथगंज गांव से रामब्रिक्ष राम पिता स्वर्गीय नथुनी राम को उसके घर से गिरफ्तार किया है।इधर नगर पंचायत क्षेत्र के बसन बीघा से कारवाई करते हुए एस आई संजय कुमार एवम पुलिस टीम ने मुन्ना यादव पिता उमेश यादव को उसके घर से गिरफ्तार किये। मामले में थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों अभियुक्तों पर कोर्ट से वारंट निर्गत था गिरफ्तारी के डर से दोनो फरार चल रहे थे गुप्त सूचना पर दोनो को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



