दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 2 अप्रैल 2024 नवीनगर थाना क्षेत्र से दो एन बी डब्लू वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पी एस आई राजीव कुमार एवं सशस्त्र बल ने थाना क्षेत्र के खरौंधा गांव निवासी कमलेश सिंह पिता स्व रामस्वरूप सिंह को और स्टेशन रोड से दीपक कुमार पिता भोला सोनी को गिरफ्तार किया है। मामले में थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों पर कोर्ट से वारंट निर्गत था और वे लगातार फरार चल रहे थे।दोनो को गुप्त सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



