समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना जिला
पटना/ जिले के नौबतपुर थाना अंतर्गत कर्णपुरा गांव के पास मंगलवार की रात बिहटा सरमेरा पथ पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव के पास बिहटा सरमेरा पथ पर मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार बोलेरो बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी। वही बोलेरो की टक्कर के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया। वही मृतकों की पहचान बिक्रम थाना क्षेत्र के बलियारी गांव निवास 30 वर्षीय सुजीत कुमार और 40 वर्षीय अमेरिकन राम के रूप में हुई है। ये दोनों एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। घटना के दौरान ये दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बिहटा सरमेरा हाईवे पार कर रहे थे। तभी पश्चिम दिशा से तेज गति से आ रही बोलेरो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बोलेरो की गति काफी तेज थी और इस हादसे के बाद गाड़ी के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना की सूचना पाकर मुकद पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजा। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



