google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छठ पर्व के दौरान हादसे मे नबीनगर के दो युवकों की मौत एक गंभीर रूप से घायल

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार ) 8 नवंबर 2024 छठ पर्व के दौरान गुरुवार की देर शाम बाइक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई वही एक गंभीर रूप से घायल है।घायल मे नबीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अखिलेश पासवान के पुत्र विकि कुमार है ज़बकी मृत व्यक्ति रामपुर गांव निवासी उपेंद्र पासवान के पुत्र रॉकी और बिनोद पासवान के पुत्र राहुल कुमार है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त तीनों युवक किसी कम को लेकर जपला जा रहे थे।इस क्रम मे बिहार झारखंड के सीमा पर लोटनिया गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया जिससे दो युवक की मौत घटना साथ पर ही हो गई जबकि एक घायल हो गया।घटना स्थल हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में होने के कारण दोनों शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।वही गंभीर रूप से घायल विकी का इलाज हुसैनाबाद के अस्पताल में चल रहा था जिसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक राहुल के घर में छठ व्रत हुआ था जिसमें उसकी पत्नी ने भी छठ व्रत की थी।शाम मे अर्घ्य देने के बाद तीनों युवक बाइक पर सवार होकर किसी कम से जपला जा रहे थे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)