google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटमदा मुख्य सड़क पर ट्रक से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर

नंदा रजक, दैनिक समाज जागरण, बामनी संवाददाता, पटमदा

पटमदा : टाटा-पटमदा मुख्य सड़क के बीच शुक्रवार की रात करीब 10 बजे बामनी गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटनास्थल पर पहुंची पटमदा पुलिस ने घायल युवकों को 108 एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल भिजवाया। बताते हैं कि गोबरघुसी गांव निवासी तरणी सहिस उर्फ भीखू सहिस एवं कुंदरूकोचा निवासी समीर सोरेन एक ही बाइक पर पटमदा से अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में पटमदा से जमशेदपुर की ओर जाने के क्रम में खड़ा ट्रक (कोयला) से बाइक टकरा गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक के चालक बड़डीह स्थित एक चापाकल को देखकर पानी भरने के लिए रुका हुआ था। जबकि अंधेरे में वहां एक गड्ढे की वजह से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में दोनों ही युवक के माथे पर चोट लगी है ।
घटनास्थल पर पहुंचे पटमदा थाना प्रभारी रणजीत कुमार सिंह व अवर निरीक्षक विनय कुमार ने ट्रक एवं बाइक को जब्त कर लिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)