google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उदाकिशुनगंज की पूर्व प्रमुख गीता देवी के निधन पर विधायक व विभिन्न दलों ने नेताओं ने दी श्रद्धांजलि



अंतिम दर्शन को उमड़ी लोगों की भीड़ ,जताया शोक

उदाकिशुनगंज ।

उदाकिशुनगंज प्रखंड की पूर्व प्रमुख गोपालपुर निवासी गीता देवी (55) का अचानक हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। वे पूर्व मुखिया सह 20 सूत्रीय अध्यक्ष रहे जनार्दन राय की पत्नी थी। उनका हमेशा से समाजसेवा के प्रति गहरा लगाव रहा और वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थी। उनके निधन की खबर पर बिहारीगंज विधायक निरंजन कुमार मेहता, भाजपा नेता अरबिंद सिंह, भाजपा नेता प्रभाष कुमार पिंटू सहित बड़ी संख्या में अधिकारी,जनप्रतिनिधि व लोग पहुंचे। विधायक निरंजन कुमार मेहता ने कहा कि गीता देवी समाजसेवी थी, उनका असमय चला जाना काफी दुखदाई है। उनके निधन से समाज को अपर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने शोक संतप्त परिजन को ढांढस बंधाया। दुःख व्यक्त करने वालों में अमोद मंडल,आलोक यादव, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह, विकास चंद्र यादव, मु. मुख्तार आलम, पूर्व मुखिया उपेंद्र प्रसाद मेहता, शिवशंकर राम, हिटलर शाही, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल, हाजी अब्दुल सत्तार, प्रदीप कुमार मंडल, सुनील मंडल आदि शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)