दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 20 नवंबर 2023 आज सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य और पारन के साथ ही चार दिवसीय सूर्योपासना का महा पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया।बड़ी संख्या मे पुरुष और महिलाएं पुनपुन नदी मे स्नान कर भगवान भास्कर को अर्घ्य दान किया ।इस दौरान नबीनगर के पुनपुन घाट पर अर्घ्य देने के लिए लोगो का जन सैलाब उमड़ पड़ा ।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सुर्य को अर्घ्य देने से कुंडली मे कमजोर स्थिति मजबूत बनती है।मन सम्मान मे वृद्धि होती है।सौभाग्य बना रहता है। घर परिवार मे शांति बनी रहती है। निःसंतान को छठी मईया संतान सुख देते है एवम सूर्य देव की कृपा बनी रहती है।इस बीच पुनपुन नदी छठ घाट के समीप स्थित नबीनगर के विभिन्न देवस्थल मे देवी देवताओं को पूजन और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।घाटों पर एवम मेले मे एवम विभिन्न चौराहों पर भीड़ को नियंत्रित करने मे छठ सेवा पूजा समिति के सदस्यों, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुगन्ध सौरभ,नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी श्यामनंदन प्रसाद,नबीनगर के पुलिस इंस्पेक्टर बीरेंद्र कुमार यादव, नबीनगर थाना के एस आई पिंकी कुमारी, एस आई श्वेता सिंह, एस आई शबनम खातून, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवम पुलिस बल के जवान मुस्तैद देखे गए।
वहीं नबीनगर प्रखंड के अन्य क्षेत्रों टंडवा, गजनाधाम,बड़ेम, माली, चंद्रगढ़,नबीनगर रोड, शिकारपुर, बडवान,रामनगर बैरिया, कांडी, सहित अन्य क्षेत्रों से शांतिपूर्वक छठ संपन्न के समाचार मिल रहे हैं।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



