शाहजहांपुर। दीपावली के शुभ अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण को देखा-सुना गया, जिसमें उन्होंने पूरे प्रदेश के पात्र परिवारों को उज्ज्वला योजना का यह उपहार समर्पित किया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस अभियान के लिए कुल 1385.34 करोड़ रुपये का व्ययभार वहन किया गया है, जिससे 1.23 करोड़ पात्र परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है।शाहजहांपुर में इस अवसर पर चयनित लाभार्थियों को प्रतिकात्मक चेक वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार,ददरौल विधायक अरविंद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव तथा अजय प्रताप सिंह यादव मौजूद रहे।सभी अतिथियों ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि दीपावली जैसे पावन पर्व पर यह योजना गरीब परिवारों के लिए खुशियों का दीपक बनकर आई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



