NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर बोले- शिक्षा के मंदिर को राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र नहीं बनने देंगे, नियमित कक्षाएं प्रभावित होने का लगाया आरोप
समाज जागरण संवाददाता
उमरिया। जिले के अग्रणी शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय में बार-बार राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महाविद्यालय परिसर और सभागार में ऐसे कार्यक्रमों की अनुमति दिए जाने के विरोध में एनएसयूआई (NSUI) के पदाधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि इन आयोजनों के कारण नियमित कक्षाएं प्रभावित होती हैं और विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण शैक्षणिक समय बर्बाद होता है।

NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा कि महाविद्यालय शिक्षा का मंदिर है और इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। इसे राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र नहीं बनने दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि परिसर में बार-बार राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि महाविद्यालय में इस प्रकार के आयोजन जारी रहे तो NSUI आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होगी। इसकी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रबंधन एवं जिला प्रशासन की होगी।
पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की जांच की मांग
राज्यपाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन में NSUI ने महाविद्यालय में पूर्व में आयोजित राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही प्राचार्य की भूमिका की जांच करने और भविष्य में विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित करने वाले बाहरी राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग उठाई गई है। संगठन ने दोषी पाए जाने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की भी मांग की।
NSUI पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी राजनीतिक दल विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि महाविद्यालय की शैक्षणिक गरिमा और विद्यार्थियों के शिक्षा के अधिकार की रक्षा के उद्देश्य से है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ये रहे मौजूद
इस दौरान NSUI जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी, कॉलेज अध्यक्ष अनुज वर्मा, कार्यवाहक कॉलेज अध्यक्ष कशिश भट्ट, महासचिव सुमित साहू, क्लास अध्यक्ष राहुल साहू, सचिव मीनाक्षी ताम्रकार, अर्चना नामदेव सहित संदीप, पुष्पा यादव, अर्पिता बैगा, सोनम यादव, सुमन यादव, शीतल रैदास, सुनीता प्रजापति, अजय, रोहित, अक्षत, शालिनी वर्मा, श्रेया, अर्चना बैगा, राधिका बैगा, परी, सोमवती, रूपा यादव, सीमा बैगा, अनुराधा, अनामिका, दीपिका यादव, हेमलता कोल, निर्मला, राधा, शगुन महोबिया, श्रद्धा सिंह और रूपा सिंह सहित बड़ी संख्या में NSUI पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



