google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मिशन शक्ति पेज 5 के तहत अदीबा बनी एक दिन की थाना प्रभारी परौर

समाज जागरण

परौर शाहजहांपुर मिशन शक्ति पेज के तहत श्री शेर बहादुर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौही की छात्रा अदिबा को परौर थाने का एक दिवसीय प्रभारी बनाया गया शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति पेज 5 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा लगातार विधिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसी क्रम में एसपी राजेश द्विवेदी की कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सोमवार को थाना परौर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के अंतर्गत श्री शेर बहादुर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौही की कक्षा दस की छात्रा अदीबा पुत्री मोहम्मद सलीम निवासी कौही को एक दिवसीय का परौर थाना प्रभारी बनाया गया कार्यक्रम के दौरान कुमारी अदिबा को एक दिन का थाना परौर का चार्ज सौपा गया वही थाना परौर मे एक शिकायत करता राहुल पुत्र अनिल निवासी जुही ने एक दिन की बनी थाना प्रभारी परौर को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिस पर एक दिन की थाना प्रभारी अदिबा ने तत्काल तुरंत हल्का उप निरीक्षक को आदेशित कर कर कार्रवाई करने का आदेश दिया तथा प्रतीक स्वरूप उन्होंने थाना प्रभारी का पद ग्रहण कराया गया इस पहल का उद्देश्य यह संदेश देना हैं की बालिकाओं समाज का भविष्य है और उनमें नेतृत्व क्षमता आत्मविशवास एवं निर्णय लेने की शक्ति विकसित कर उन्हों जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए परौर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने कुमारी अदिबा का स्वागत एवं सम्मान किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर बालिका को पुलिस कार्यप्रणाली थाने के दायित्वों अपराध निवारण तथा महिला सुरक्षा से संबंधित कार्यों की जानकारी भी दी गई


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)