संदिग्ध परस्थितियों में, नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

संवाददाता अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

डाला/ सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती स्थित एक नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला, जांच में पुलिस जुटी, हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक चौकी क्षेत्र के अंतर्गत नई बस्ती स्थित एक नाले में बुधवार की सुबह करीब 7:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ व स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल के पास कुछ ही दूरी पर सफेद गमछा, देसी शराब का पाउच, पान मसाला गुटका और कई स्थानों व झाड़ियों के पत्तों पर गिरे खून के बूंद का निशान भी मिला।
सूचना मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए शव की पहचान संजय गौड़ (33) पुत्र रामविलास निवासी नई बस्ती के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक बीते शाम से ही घर से कहीं के लिए निकला हुआ था जो रात घर पहुंचा सुबह शौच के लिए गए स्थानीय लोगों ने नाले के झाड़ियां में युवक का शव देखा। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले परिजनों व पुलिस ने हत्या की हत्या की आशंका व्यक्त किया मौके पर पहुंचे डाला चौकी इंचार्ज आशीष पटेल व चोपन पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गई।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)