google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत खुंटपानी प्रखंड मुख्यालय में 11 लाभुकों को बकरी का किया वितरण, महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर-होनहागा

उमाकांत दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शुक्रवार को खुंटपानी प्रखंड मुख्यालय में 11 लाभुकों के बीच ग्रीन भारत फाऊंडेशन रांची के द्वारा एक बकरा व चार बकरी का वितरण जीप सदस्य जमुना तियू प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा बीस सुत्री अध्यक्ष राहुल गोप पशुपालन पदाधिकारी मुकेश कुमार सिंह के हाथों किया गया। वितरण के दौरान प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन करके भी अच्छी आमदनी प्राप्त की जा सकती है। बकरियों को होने वाली बीमारियों से बचाने की जरूरत है। वहीं बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा ने कहा कि झारखंड सरकार किसानों को उन्नत किसान बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चल रही है। ताकि किसान अपनी आय दोगुनी कर सके। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान मुख्य रूप से जीप सदस्य जमुना तियु प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा बीस सुत्री अध्यक्ष राहुल गोप पशुपालन पदाधिकारी मुकेश कुमार सिंह मुखिया माधुरी हेंब्रम अर्जुन हेंब्रम हाथी हाईबुरू आदि उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)