google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में मेडिकल स्टोरों में की गई छापामारी व एक मेडिकल स्टोर की बिक्री रोकी और दवाओं के लिए गए नमूने

योगेश कुमार गुप्ता/ समाज जागरण

ओबरा/ सोनभद्र। जनपद के ओबरा क्षेत्र में दवाओं की बिक्री और संचालन में मिली शिकायतों के बाद ड्रग इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्या द्वारा कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की गई l अचानक इस कार्यवाही से मेडिकल स्टोर संचालको में हड़कंप मच गया और कई संचालक अपनी दुकानों पर ताला लगा मौके से फरार हो गए l


ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मौर्या ने बताया कि निरिक्षण के दौरान कुछ मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकाने बंद करके चले गए जिसके लिए उनको नोटिस जारी की गई है। यह कार्यवाही दवाओं की गुणवत्ता और बिक्री के नियमों पालन को सुनीश्चित करने के उद्देष्य से की गई है l


सेक्टर 8 स्थित बजरंग मेडिकल स्टोर की जाँच के दौरान संचालक निरिक्षण रिकॉर्ड में अंकित दवाओं के बिल नहीं दिखा सके l इसके अतिरिक्त कुछ दवाइयां संदिगध लग रही थी जिसके नमुने जांच और परीक्षण के लिए ले लिए गए l मेडिकल स्टोर संचालक को औषधि एवम सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 और 1945 के अंतर्गत नोटिस जारी किया गया है l


जाँच में मिली कमियों को देखते हुए बजरंग मेडिकल स्टोर के क्रय – विक्रय पर औषधि एवम सौंदर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 अंतर्गत तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है l यह कार्यवाही उपभोक्ताओं को नकली या अनियमति दवाओं से बचाने के लिए उठाया गया है l


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)