google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गौतमबुद्धनगर: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा निकाली गयी तिरंगा रैली।

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप जनपद में मनाया जा रहा है आजादी का अमृत महोत्सव।

भारत सरकार के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप जनपद में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सुहास एल वाई के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा 11 अगस्त से 17 अगस्त, 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त जिला चिकित्सालय, गौतमबुद्धनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक तथा जिला चिकित्सालय के चिकित्साधिकारियों तथा स्टाफ के द्वारा रेली निकाली गयी एवं जनमानस को स्वतंत्रता सप्ताह मनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 पवन कुमार अरूण द्वारा स्टाफ व कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया एवं घर-घर पर झंडारोहण के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन एवं संचालन में डा0 पियूष चौबे, अलोक पाण्डेय चीफ फार्मासिस्ट, फरीद अहमद प्रधान सहायक, कैरोलीन लुकस, कुमारी पेटीशा क्लोडियस, स्टाफ नर्स अन्जु लहरी, निगहत प्रवीन तथा समस्त चिकित्साधिकारी एवं स्टाफ के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतमबुद्धनगर।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)