भारतीय डाक विभाग, मुंबई मंडल ने स्तन कैंसर और डिम्बग्रंथि के कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया!
मुंबई: भारतीय डाक विभाग के मुंबई डिवीजन ने आज रक्षा बंधन के अवसर पर ‘सुरक्षा का बंधन, रक्षा बंधन’ अभियान के तहत कमाठीपुरा में यौनकर्मियों के लिए स्तन कैंसर और डिम्बग्रंथि के कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया। मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन भारतीय डाक विभाग के मुंबई डिवीजन द्वारा काम अस्पताल के सहयोग से किया गया था।
मुंबई के अग्रीपाड़ा डाकघर परिसर में लगे शिविर में 150 से अधिक यौनकर्मियों ने भाग लिया।
शिविर का आयोजन वरांगनाओ की निजता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया था। इसके अलावा कामाठीपुरा की बालिकाओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना शिविर भी लगाया गया।
बाद में, डाक विभाग, मुंबई की पोस्टमास्टर जनरल स्वाति पांडे के नेतृत्व में एक टीम ने कमाठीपुरा की 14 वीं स्ट्रीट का दौरा किया और वेश्याओं को राखी बांधी। इसका उद्देश्य उनके और उनके बच्चों के प्रति प्रेम, समानता और सम्मान के बंधन को व्यक्त करना था।
भारतीय डाक विभाग का मुंबई डिवीजन वेश्याओं की सामाजिक स्थिति को सुधारने और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए एक साल से अधिक समय से प्रयास कर रहा है।
- मेहरमा के विभिन्न गांवों में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों परसमाज जागरणगोड्डा मेहरमा प्रखंड के विभिन्न गांवों में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर है। पूजा के सफल संचालन को लेकर कमेटी गठन का कार्य पूरा कर लिया गया है।इसे लेकर मां दुर्गा सहित विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा निर्माण, पंडाल को भव्य व आकर्षक रूप देने की तैयारी की जा रही है। पिरोजपुर पुराना…
- बीमा लेने के सात दिन बाद मौत, परिवार के लिए आर्थिक सहारा बना LIC का मृत्यु दावापिता की मौत के बाद बेटे ने इलाज का कर्ज चुकाया, बीमा सखी की मदद से हुआ मृत्यु दावा भुगतान समाज जागरण | मीरजापुर/सोनभद्र।बीमा किस तरह किसी परिवार को अचानक आए आर्थिक संकट से उबार सकता है, इसका एक मामला सोनभद्र के केकराही क्षेत्र में सामने आया है। रॉबर्ट्सगंज शाखा की बीमा सखी सुनीता मौर्या…
- पदमा ओपी पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, गाय चोरी के तीन आरोपी समेत अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तारपंकज कुमार पाठक,दैनिक समाज जागरण पदमा। पदमा ओपी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए गाय चोरी कर वाहन से ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं नाबालिग के अपहरण मामले में एक आरोपी को बिहार के भोजपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गाय चोरी के मामले में…
- भगत सिंह जयंती पर ट्रांसपोर्ट मैदान में गूँजा – “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे!अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड सरायकेला खरसावां (झारखंड) 29 सितंबर 2026 : भगत सिंह जयंती के उपलक्ष्य में आज प्रातः 6:00 बजे पथ संख्या-24 स्थित ट्रांसपोर्ट शिव मंदिर वॉलीबॉल प्रांगण में शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के बैनर तले किया…
- चांडिल डैम पहुंचे विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति व सदस्यदैनिक समाज जागरण झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति मंगलवार को चांडिल डैम पहुंची। समिति के सभापति हेमलाल मुर्मू के नेतृत्व में सदस्य नागेंद्र महतो, मथुरा प्रसाद महतो एवं सोमेश सोरेन पहुंचे। इस दौरान ईचागढ़ विधायक सविता महतो भी मौजूद रहीं। डैम पहुंचने पर सभापति एवं समिति के सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








