google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वन महोत्सव वृक्षारोपण महा अभियान के तहत “एक पेड़ मां के नाम” किया गया पौधरोपण

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

जुगैल/ सोनभद्र। ओबरा वन प्रभाग द्वारा वन महोत्सव वृक्षारोपण महाअभियान 2026 के तहत जुगैल रेंज के जुगैल वीट में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता देवी व अन्य ग्रामवासियो द्वारा आम, अमरुद, जामुन, आंवला व पीपल आदि के पौधौ का रोपण किया गया। इस महाअभियान के मार्फत ग्राम प्रधान द्वारा अपील की गयी कि सभी लोग अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें । जिससे पर्यावरण शुद्ध रहे व हरियाली बनी रहे। इस अवसर पर रेंज के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।क्षेत्रीय वन अधिकारी अवधेश कुमार सिंह द्वारा वृक्षारोपण महाअभियान व वन महोत्सव के अवसर पर एक पेड मां के नाम रोपण करने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया व वृक्षो के संरक्षण के लिए अपील की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)