google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वीबी जी राम-राम जी योजना का पनारी पंचायत में हुआ व्यापक प्रचार-प्रसार

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

चोपन/ सोनभद्र। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार चोपन विकासखंड के ग्राम पंचायत पनारी में पंचायत भवन पनारी से अमृत सरोवर तक रैली निकाल कर वीबी जी राम-राम जी योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। इस बाबत जन सम्मेलन एवं जन जागरूकता अभियान के क्रम में अध्यक्षता कर रहे खण्ड विकास अधिकारी चोपन अजीत यादव के द्वारा योजना से मिलने वाले लाभ की विस्तृत जानकारियां देते हुए बताया गया कि 125 दिन का रोजगार 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी एवं 7 दिन में मजदूरी का भुगतान किया जाता है।


इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी काशीराम ठाकुर, ग्राम विकास अधिकारी शिवकुमार, प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, हनुमान पटेल, शत्रुध्न, राजेश समेत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)