दैनिक समाज जागरण निशांत तिवारी प्रखंड संवाददाता हंटरगंज
चतरा (झारखंड) 16 जुन 2023 हंटरगंज प्रखंड के गेंजना पंचायत के ढोलिया (सलैया) क्षेत्र के रामजी यादव के पाही के नजदीक के कुए से हंटरगंज पुलिस द्वारा शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात शव को क्षत – विक्षत हालत मे बरामद किया गया।बताते चले की सुबह मे जब पास गांव के बच्चे जब खेलते हुए कुए के पास गये तो शव से आ रही बदबू की बात गांव मे आ कर अपने परिजनों को बताया उसके बाद ग्रामीणों द्वारा कुए मे देखा गया तो वहा एक शव था जिसकी जानकारी तुरंत हंटरगंज थाना को दी गई। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सनोज चौधरी और सशस्त्र बल के जवान घटनास्थल पर पहुँच कर पूछ ताछ और शव को कुए से बाहर निकालने मे जुट गये।

शव बहुत समय तक पानी मे रहने से शव क्षत विक्षत हो गया था और उसमे से बहुत दुर्गन्ध आ रही थी जिससे शव को बाहर निकालना चुनौती पूर्ण था, जैसे तैसे और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया तो देखा गया की शव नीले रंग की टीशर्ट पहने है और उसकी कमर मे चेक की लूंगी है उसका चेहरा पानी मे रहने से पुरी तरह से गल चुका था जिसके कारण उसके उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल था फिर भी उसकी उम्र लगभग 25-30 के बींच है ये अंदाजा लगाया गया और उसके हाथ बंधे हुए थे जो हत्या की आशंका को दर्शा रहे है।
थाना प्रभारी सनोज चौधरी द्वारा जनता से अपील की गयी है की शव के पहचान को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी अगर मिलती है तो उसकी जानकारी हंटरगंज थाने को देना सुनिश्चित किया है। हंटरगंज पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे मे ले कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया गया।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








