google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

केंद्रीय आम बजट से बिहार आगे बढ़ेगा: पूर्व सांसद महाबली सिंह

दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि संझौली रोहतास

केंद्रीय आम बजट से बिहार आगे बढ़ेगा। केंद्रीय बजट में बिहार के लिए विकास योजनाओं का अंबार है। जिससे राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। एनडीए की सरकार ने बिहार के विकास के लिए जरूरी कई क्षेत्रों के लिए जिन योजनाओं की घोषणा की है, उससे राज्य के विकास में काफी मदद मिलेगी। केंद्रीय आम बजट में बिहार के लिए जो राशि मिली है, सूबे के सरकार में बिहार विकास की रफ्तार बढ़ेगी। उक्त बातें पूर्व सांसद महाबलि सिंह ने गुरुवार को संझौली में क्षेत्र भ्रमण के दौरान सवांदाताओ से कहि। उन्होंने बताते हुए कहा कि सूबे के सरकार में एनडीए व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ेगा। इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार पटेल के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला व अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस मौके पर अमरेश पटेल,रामचन्द्र चौधरी,राजेन्द्र चौधरी,प्रमोद पटेल,उमेश कुमार अन्य कई लोग उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)