- राजनीति वही कर सकता ,जिसे सब कुछ आता : सतीश महाना
- कार्यक्रम में यूपी की 48 और उत्तराखंड की शामिल हुई 8 महिला विधायक
सुनील बाजपेई
कानपुर। आज यहां बुधवार को बिठूर में आयोजित कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधान मंडल के महिला सम्मेलन का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो सुधरता नहीं है, उसे प्रकृति सुधार देती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुधार की ओर है। लोकतंत्र में हमने कभी अपनी बात को दूसरों पर नहीं थोपा।
कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन के कार्यक्रम में यूपी-उत्तराखंड की 56 महिला विधायकों संबोधित कर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी विधानसभा पिछले 3 सालों में नए-नए प्रयोग के बारे में जानी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी ई-विधानभा पेपरलेस है। ई-प्रणाली लागू करने में हम देश में नंबर वन हैं। हम विधानसभा में एक साथ बैठते हैं। तब हम समाज के बारे में सोचते हैं।
उन्होंने कहा कि पहले लोग कहते थे कि जो कुछ नहीं कर सकता, वो राजनीति में आता है। आज की राजनीति में जिसे सब कुछ आता है, वो ही राजनीति कर सकता है।
इस दौरान सरकार द्वारा जनहित में किया जा रहे कार्यों के बीच चर्चा करते हुएमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम 1 करोड़ 91 लाख बच्चों को जूते-मोजे और पूरी ड्रेस दे रहे हैं। एक जनप्रतिनिधि के रूप में शिक्षकों से बात कर सकते हैं। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कल अच्छे बनाए गए। जनसहभागिता से ये काम किया गया। गांव आज 5 से 7 लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहा है। स्वावलंबी गांव की तरफ हम बढ़ रहे हैं।
वहीं इस मौके पर सतीश महाना ने कहा कि भारतीय संस्कृति में देवी को ऊंचा दर्जा है। हम महिलाओं को दुर्गा, काली व सरस्वती कहते हैं। व्यवहार में हम कहां हैं, ये सोचना है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि महिला के सम्मान की हमेशा चर्चा हुई, लेकिन जब वो फाइल में बंद कर रख दी जाती हैं, तो कोई महत्व नहीं रह जाता है। कार्यक्रम में यूपी की 48 और उत्तराखंड की 8 महिला विधायक शामिल हुईं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



