google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में उर्दू-बंगला शिक्षक संघर्ष समिति का गठन, मो० परवेज़ बने प्रखंड अध्यक्ष

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) उर्दू मिल्लत एकेडमी, नबीनगर में उर्दू-बंगला शिक्षक संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से उर्दू-बंगला शिक्षक संघर्ष समिति, नबीनगर प्रखंड इकाई का गठन किया गया।बैठक में समिति के जिला सचिव राशिद सर और अकिल अहमद मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नसीम अहमद ने किया। उपस्थित शिक्षकों ने संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया ।

प्रखंड अध्यक्ष मो० परवेज़ आलम,उपाध्यक्ष इमरान नजीर,सचिव मो० अलाउद्दीन,उप सचिव नईमुद्दीन,कोषाध्यक्ष मंजूर आलम मीडिया प्रभारी तौफीक आलम,प्रवक्ता नौशाद आलम और मो० अतहर।चयन के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी चयनित शिक्षकों ने तन-मन-धन से अपनी जिम्मेदारी निभाने और संगठन को मजबूत करने का वादा किया। मौके पर जिला सचिव ने कहा संगठन ही ताकत है।संगठन से जुड़कर किसी भी समस्या का हल आसानी से पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उर्दू-बंगला शिक्षकों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें संगठन के माध्यम से सरकार और विभाग तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से एकजुट होकर काम करने की अपील की।मौके पर रुस्तम अली, रेशमा नाज, सब्बीर आलम, रईसुद्दीन आलम, ज्याउलहक, उम्मेहबीबा, शगुफ्ता परवीन, निखत परवीन सहित दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)