समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी । इफको द्वारा 18 सितंबर 2025 को नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान के तहत वाराणसी के हरहुआ ब्लॉक में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोसाईपुर स्थित बी पैक्स केंद्र पर आयोजित इस विकास खंड स्तरीय कार्यक्रम में किसानों को नैनो उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार और बेहतर उत्पादन प्राप्त करने की जानकारी दी गई।
इस गोष्ठी में बी पैक्स अध्यक्ष रामदेव वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इफको से डॉ. विवेक दीक्षित, एसएफए संतोष मौर्य और विकास मौर्य सहित 90 से अधिक किसानों ने भाग लिया।
क्षेत्र अधिकारी ने किसानों को वर्तमान में उर्वरकों की उपलब्धता और नैनो उर्वरकों के उपयोग से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने नैनो उर्वरकों की प्रयोग विधि, फायदे और पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में उनकी विशेषताओं पर प्रकाश डाला।
संतोष मौर्य ने किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो जिंक, नैनो कॉपर, जल विलेय उर्वरक, जैव उर्वरक और सागरिका जैसे उत्पादों का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों से खेती को बचाते हुए अच्छा उत्पादन लेने और मिट्टी परीक्षण के बाद ही उर्वरकों का प्रयोग करने पर जोर दिया।
समिति अध्यक्ष अशोक सिंह ने नैनो उर्वरकों के प्रयोग से हुए लाभों का अपना अनुभव साझा किया। इसी प्रकार, प्रगतिशील किसान संतोष सिंह ने भी अपनी खेती में नैनो उर्वरकों के उपयोग से मिले फायदों के बारे में किसानों को बताया।
इस अवसर पर सचिव अरविंद दुबे, दुर्गा मिश्रा, अभय सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, बच्चा सिंह, त्रिवेणी मिश्रा, रामआसरे चौबे, जितेंद्र प्रताप मिश्रा, दुर्गा प्रसाद सहित कई अन्य किसान उपस्थित थे।



