समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के अकेलवा बनकट रेलवे क्रासिंग के पास रविवार को एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान 28 वर्षीय कैलाश बनवासी पुत्र स्वर्गीय भोला बनवासी निवासी ग्राम नरौली, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। वह इन दिनों लोहता क्षेत्र के अनंतपुर गांव स्थित अपने ससुराल आया हुआ था।पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है।हादसा कैसे हुआ,यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



