समाजजागरण मनोज कुमार साह गोड्डा आजदिनांक 21 मार्च 2024
गुरुवार को गोड्डा प्रखंड के पथरिया घाट में शहीद रघुनाथ महतो युवा क्लब पथरिया घाट की ओर से शहीद रघुनाथ महतो की 286 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शहीद के तस्वीर पर अगरबत्ती दिखाकर व फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर 100मीटर दौड़,200मीटर दौड़, गुल्ली चम्मच रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, स्लो साइकिल रेस, जलेबी रेस, घड़ा फोड़ का आयोजन हुआ! सभी सफल प्रतिभागियों का कॉपी कलम, हिंदी व अंग्रेजी व्याकरण, कंपास बॉक्स, यह कार्यक्रम सुबह के 11 बजे से लेकर देर शाम तक चला। इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने शहीद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीद रघुनाथ महतो का जन्म सरायकेला खरसांवा जिला के नीमडीह प्रखंड के घुटियाडीह में 21 मार्च 1738 को एक किसान परिवार में हुआ था! एक विशाल जनसभा में उपस्थित सभी ने अंग्रेजों को किसी प्रकार का कर नही देने का संकल्प लिया! 5 अप्रैल 1778 को रांची जिले के सिल्ली प्रखंड के किता लोटा के जंगल से सटे स्थान पर रामगढ़ पुलिस छावनी में हमला करने की रणनीति बना रहे थे! इसी बीच अंग्रेजी सेनाओं ने रघुनाथ महतो एवं उनके सहयोगियों को चारों ओर से घेर कर धोखे से गोलियां चलाई दोनो ओर से से काफी घमासान हुआ जिसमे रघुनाथ महतो, बुली महतो समेत सैकड़ों क्रांतिकारी शहीद हो गए और हजारों को गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर कुड़मी विकास मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार महतो, क्लब के अध्यक्ष भजन लाल महतो, सचिव पंकज महतो, कोषाध्यक्ष गौतम कुमार महतो, सक्रिय सदस्य लालजी महतो, सुबोध महतो, जवाहर महतो, युगल किशोर महतो, बिरेंद्र कुमार, तारनी कुमार, दिलीप कुमार, अरविंद महतो, पूर्व वार्ड सदस्या मीणा देवी, समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



