नोएडा समाज जागरण डेस्क
नोएडा सेक्टर 62 स्थित इंडसवैली पब्लिक स्कूल के ग्यारहवी के छात्र वरुण शर्मा व इसी स्कूल के पूर्व छात्रा एवं वरुण शर्मा के बड़ी बहन निशा शर्मा “खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स” समापन समारोह मे भाग लेंगे। काशी बनारस मे होने जा रही है कार्यक्रम मे दोनो का चयन योग प्रदर्शन के लिए हुई है । योगाध्यापक सर्वेश उपाध्याय ने बताया है कि दोनो का चयन होना हमारे लिए बहुत गर्व की बात है और सभी योग से जुड़े साधको के लिए एक खुशी की बात है। चयन मुख्य भूमिका मे खास स्टाइल “बलाइंड फोल्ड दीप योग के लिए हुआ है। मै इसके लिए दोनो भाई बहन को शुभकामना देता हूँ।
बताते चले कि दोनो बच्चो के नाम कई नेशनल, इंटरनेशनल व गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड हैं ।इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती शिखा शर्मा, व डायरेक्टर श्रीमती निहारिका सिंह ने दोनो बच्चो को इंटरनैशनल योग डे 21जून को सम्मानित करने के लिए कहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



