google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

साइकिल चोरी के आरोप में युवक की बुरी तरह पिटाई, पुलिस जांच में जुटी

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज। शहर के अस्पताल रोड पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब साइकिल चोरी के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक कथित रूप से एक साइकिल चुराने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई और लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। भीड़ द्वारा की गई मारपीट में युवक बुरी तरह घायल हो गया। बताया जाता है कि काफी देर तक लोगों ने उसकी पिटाई की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है और घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)