google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विक्ट्री वर्ल्ड स्कूल में हुआ ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रमभारत को जानो प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया उत्साह

स्वर्ण नगरी। भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा द्वारा गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025 को विक्ट्री वर्ल्ड स्कूल में ‘गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम एवं ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के पारंपरिक मूल्यों को सशक्त बनाना तथा गुरु-शिष्य के मध्य सम्मान, संवाद और संस्कार की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम का संचालन परिषद के समन्वयक राजेश बिहारी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद की स्थापना 10 जुलाई 1963 को हुई थी, जो स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित होकर राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत है। “गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन भारत की समृद्ध गुरुकुल परंपरा की पुनर्स्थापना का प्रतीक है,” उन्होंने कहा।

इस अवसर पर राजेंद्र सोनी ने विद्यार्थियों को जीवन में सदैव गुरुजनों, माता-पिता और बड़ों के प्रति आदरभाव बनाए रखने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. मूर्वी सिंह, राजीव जैन, राजेश बिहारी एवं राजेंद्र सोनी ने कक्षा एक से आठ तक के मेधावी विद्यार्थियों — जागृति चौधरी, सागर, संजना, अवीर, चारूवी, अलीजा, पीहू, मनीष और सूरज — को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए शील्ड, प्रतीक चिन्ह और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में भारत को जानो प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में 26 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का अगला चरण 1 नवंबर को ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)