google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस मुठभेड़ में दो युवक घायल दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी

समाज जागरण

मदनापुर /शाहजहांपुर थाना मदनापुर क्षेत्र के दो युवक पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। आरोपियों इदरीस और इकबाल को बरेली पुलिस ने दबोच लिया है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक बरेली हिंसा में भीड़ का हिस्सा थे। जो नदीम के बुलाने पर शाहजहांपुर से बरेली में हिंसा करने आए थे अब उनके नेटवर्क और साथियों की तलाश की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)