दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश
ईचागढ़: झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। डैम का जलस्तर बढ़ते देख विस्थापित गांव के लोगों ने पानी बढ़ने कि जानकारी फोन पर विधायक सविता महतो को दिया। विधायक ने तत्काल प्रशासन से वार्ता कर डैम का रेडियल गेट खोलने का आग्रह किया। जिससे डैम के 11 रेडियल गेट को खोला गया। इनमें 5 गेट ढाई मीटर और 6 गेट डेढ़ मीटर कर खोला गया है।

वही डैम का जलस्तर 181.22मीटर दर्ज किया गया। डैम का गेट खुलने के बाद बड़ी मात्रा में पानी सुवर्णरेखा नदी में छोड़ा गया, जिससे नदी का बहाव और तेज हो गया है। वही रविवार शाम विधायक सविता महतो डैम का निचे पुल पर पहुंच कर निरीक्षण किया और जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, धर्मु गोप, सुदामा हेम्ब्रम, राहुल वर्मा, दीनबंधु महतो, संजय हांसदा आदि उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



