google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विधायक ने पोठिया प्रखंड में पीसीसी गली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास



वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
18 जनवरी। पोठिया प्रखंड के शीतलपुर पंचायत अंतर्गत मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना केतिहात वार्ड नंबर 03 सुभांदी टोला के महेंद्र राम के घर से करीम के घर तक पीसीसी गली निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक इज़हारुल हुसैन द्वारा फीता काटकर किया गया ।
मौके पर विधायक इजहारूल हुसैन ने लोगों से विकास कार्यों के अतिरिक्त आगामी लोक सभा चुनाव में गोलबंद होकर इंडिया गठबंधन का साथ देने तथा मोदी की ताना शाही सरकार के खिलाफ इन्क़लाब लाने का आह्वान किया। तथा भारत जोड़ो नियाय यात्रा में इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेता राहुल गांधी के सम्मान एवं स्वागत में शामिल होने का सार्वजनिक निमंत्रण दिया। इस अवसर पर स्थानीय पूर्व मुखिया हलीम ,बाबुल आलम, इकबाल , साहब, करीम मिम्बर, शहजादा, छोटे, विधायक प्रतिनिधि अधिवक्ता इरशाद हयात, कांग्रेस जिला महा सचिव अबसारुल हुसैन, जिला आई टी सेल अध्यक्ष शहज़ाद आज़म, युवा नेता तनवीर आलम सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)