google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विद्या भारती चिन्मय विद्यालय का 40वी वार्षिक एथलेटिक मीट आयोजित

दैनिक समाज जागरण 03.12.2025 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

टेल्को स्थित विद्या भारती चिन्मय विद्यालय के मिनी स्टेडियम में बुधवार, 3 दिसंबर को विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव श्री विष्णु चंद्र दीक्षित के मार्गदर्शन एवं प्राचार्या श्रीमती मीना विल्खू के निर्देशन में 40वीं वार्षिक एथलेटिक मीट‌ आयोजित की गई । दिवस विशेष के मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंध समिति की कोषाध्यक्षा सुश्री मृदुला सचदेव उपस्थित थीं। प्रार्थना, पुष्पांजलि अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ उत्सव का शुभारंभ हुआ। कक्षा नवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट किया। तदुपरांत मुख्यातिथि ने खेल उत्सव के आरंभ की औपचारिक घोषणा की और मशाल प्रज्वलित की। एक स्वस्थ खेल भावना के तहत स्कूल कैप्टन ने खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण करवाया। मुख्य अतिथि सुश्री मृदुला सचदेव ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर कक्षा सातवीं के छात्रों ने मंत्रोच्चार पर सूर्य नमस्कार के विभिन्न आसनों का मनमोहक प्रदर्शन किया। इसी के साथ विभिन्न स्पर्धाएँ आरंभ हुईं। पुरस्कार वितरण के साथ दिवस विशेष का समापन हुआ।
मार्च पास्ट प्रतियोगिता का विजेता वरुणा हाउस रहा; वहीं व्योमा हाउस दूसरे स्थान पर रहा।
दिवस विशेष पर वरुणा को सबसे अनुशासित हाउस घोषित किया गया।और उपविजेता समीरा हाउस रहा।

वार्षिक एथलेटिक मीट में विभिन्न आयु वर्गों के अनुसार व्यक्तिगत चैंपियनशिप के परिणाम घोषित किए गए, जिनमें अंडर-12 गर्ल्स वर्ग में इंद्रा हाउस की आर्या झा, -अंडर 12 बॉयज़ में इंद्रा हाउस के चंदन महतो, अंडर-14 गर्ल्स में वरुणा हाउस की अन्वी सिंह, अंडर-14 बॉयज़ में इंद्रा हाउस के करण मुंडा,अंडर-17 गर्ल्स में वरुणा हाउस की इशिका माझी, अंडर-17 बॉयज़ में वरुणा हाउस के मंजीत कर्मकार, अंडर-19 गर्ल्स में वरुणा हाउस की मायारानी पात्रा, तथा अंडर-19 बॉयज़ में इंद्रा हाउस के विशाल मंडल व्यक्तिगत चैंपियन घोषित हुए।
हाउस चैंपियनशिप के अंतर्गत अंडर-12 गर्ल्स में इंद्रा हाउस (संग्रहकर्ता: आर्या झा), अंडर-12 बॉयज़ में इंद्रा हाउस (संग्रहकर्ता: चंदन महतो), अंडर-14 गर्ल्स में समीरा हाउस (संग्रहकर्ता: सुरभि सिंह), अंडर-14 बॉयज़ में इंद्रा हाउस (संग्रहकर्ता: करण मुंडा), अंडर-17 गर्ल्स में वरुणा हाउस (संग्रहकर्ता: इशिका माझी), अंडर-17 बॉयज़ में सोमा हाउस (संग्रहकर्ता: अतुल बाड़ा), अंडर-19 गर्ल्स में वरुणा हाउस (संग्रहकर्ता: मायारानी पात्रा) तथा अंडर-19 बॉयज़ में इंद्रा हाउस (संग्रहकर्ता: विशाल मंडल) विजेता रहे।

ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी का विजेता वरुणा हाउस और उपविजेता इन्द्रा हाउस रहा।

विद्यालय प्राचार्या श्रीमती मीना विल्खू के अनुसार शैक्षिक सत्र के दौरान सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में खेलकूद का विशेष महत्त्व है; यह विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक और भावनात्मक कल्याण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता व आत्मविश्वास में तो वृद्धि करता ही है; इससे उनके शैक्षिक प्रदर्शन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं व विजेताओं को बधाई दीं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)