google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्राम प्रधान पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप

संवाददाता/ राजा उर्फ़ इमरान।
दैनिक समाज जागरण

नगवा/ सोनभद्र। नगवा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत नंदना में ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है ग्रामीणों ने नाम न बताने के शर्त पर जो बाते बताई है वह काफी चौंकाने वाली हैं जनता का कहना हैं कि जिला प्रशासन सही से जांच करे तो सच सबके सामने आ जाएगा ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा अपने सगे परिवार के लोगों के घर तक आरसीसी रोड बनाई जा रही है सूत्रों की माने तो इसका भुगतान काफी हद तक हो गया है ग्रामीणों का कहना हैं कि हैंडपंप रीबोर के नाम पर अपने ही खेत में चार जगह बोर करके समरसेबल लगा कर अपने खेत की सिंचाई की जा रही है। लोगों का कहना हैं कि पूर्व में इसका विरोध भी किया गया था परन्तु पता नहीं क्यों ब्लाक स्तर पर कोई कार्रवाई या जांच नहीं हुई लोगो का कहना हैं कि ग्राम पंचायत के धन के इस लुट में उन्हें कुछ प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है जिसके चलते ग्राम प्रधान पूरी तरह से बेखौफ होकर सरकारी घन का बंदर बांट कर रहे हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)